श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। एक पति ने थाने पहुंचकर अपने ही गांव के एक युवक पर उसके घर से उसकी पत्नी सहित गहने नगदी चोरी कर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी जतनलाल ने इसी गांव के संपत्तलाल मेघवाल पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 18 अक्टूबर की सुबह बाजार से सामान लेने का कहकर निकली थी। दोपहर 2 बजे लौट कर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की परंतु उसका कुछ पता नहीं चला। शाम को जब अलमारी खोलकर देखा तो उसे सामान व नगदी चोरी की जानकारी हुई। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी रूखमा को आरोपी बहला फुसला कर ले गया और जाते हुए उसके घर से 10 हजार नगदी, दो सोने की रखड़ी, कानों के झूमर, मादलिया, मंगलसूत्र, चांदी की पायलें भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल छाजुराम को सौंप दी है।
गहने नगदी सहित पत्नी को ले गया युवक, पति ने थाने पहुंच कर पुलिस से लगाई ढूंढने की गुहार।
यह भी पढ़ें (Also Read)
नवरात्र पर घर आई आरएएस बेटी का वार्डवासियों ने किया अभिनंदन।