श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। मां करणी के 639वें जन्मोत्सव रविवार को मोमासर बास के करणी चौक स्थित करणी मंदिर में प्रति वर्ष की भांति धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में फुलों, गुब्बारों व रोशनी से भव्य सजावटें की गई। शाम को महाज्योत का आयोजन किया गया। ढोल थाली, बैंड बाजे बजाए गए। खूब पटाखे फोड़े गए और नाचते गाते उत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने जमकर माँ जयकारे लगाए। मावा केक का भोग लगाया गया व प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया। इससे पूर्व सुबह मंदिर प्रांगण में कन्या भंडारे का आयोजन किया गया। करणी मित्र मंडल के संयोजन में आयोजित भंडारे में 251 कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण की। आयोजन में श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। भंडारे के आयोजन में गोवर्धन जोशी, मालचंद व्यास, सांवरमल व्यास, चम्पालाल जोशी, ओमप्रकाश व्यास, वीरेन्द्र सिद्ध, मदनलाल कायल, गणेशराम कायल, शिवरतन नाई, जोराराम जाट एवं मालदास स्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

whatsapp-image-2026-10-18-at-195638-7DR65MOV.webpwhatsapp-image-2026-10-18-at-202849-X6Ym2pYw.webp