श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। शरद पूर्णिमा के आगमन के साथ ही बालाजी के प्रसिद्ध धाम के लिए पैदल यात्राएं रवाना होने लगी है। क्षेत्र के गांव बाना से 23 अक्टूबर 2026 की सुबह सवा आठ बजे बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सालासर पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ अध्यक्ष श्रीराम बाना, सचिव प्रेमसुख स्वामी व संचालक सत्यप्रकाश बाना ने बताया कि इस बार संघ की 37वीं फेरी होगी जिसमें अनेक श्रद्धालु उत्साह के साथ शामिल होंगे। सदस्यों ने यात्रा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं इस संघ में शामिल होने के लिए बाना या आस पास के गांव ढाणियों के श्रद्धालु 77427-51103 पर या 98299-98875 पर संपर्क कर सकते है।