श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। बीकानेर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में चुनाव प्रचार के लिए कैंपेन कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, युवा नेता हरिराम बाना पंचायतीराज संगठन के जिलाध्यक्ष, भगवाननाथ कलवानियां पर्यावरण प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, को स्टार प्रचारक सूची में शामिल किया गया है। कमेटी में अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक, मुस्ताक खान, बिशनाराम सियाग, बुलाकीदास कल्ला, नोखा विधायक सुशीला डूडी, गोविंदराम मेघवाल, भंवरसिंह भाटी वीरेंद्र बेनीवाल, मंगलाराम गोदारा, राजेंद्र मूंड़ सहित 34 लोग शामिल है। इन्हें पूरे जिले में पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। देखें पूरी सूची:-
