पूनरासर में दशहरे पर होगा रामजी का राज्याभिषेक
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति, बीकानेर की ओर से दशहरे के अवसर पर 20 अक्टूबर को श्रीपूनरासर धाम में श्रीराम के राज्याभिषेक एवं हनुमान के महारुद्राभिषेक सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हवन, महाज्योत एवं महाप्रसादी के कार्यक्रम भी होंगे। समिति के बंशीलाल व्यास ने बताया कि धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए 19 अक्टूबर की शाम 7 बजे से पुराने बस स्टैंड से पूनरासर धाम के लिए बसों की रवानगी होगी।
25 अक्टूबर को रवाना होगा पूनरासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आगामी 25 अक्टूबर को सुबह सवा आठ बजे कालू बास के हनुमान मंदिर, बोथरा कुंआ से द्वारकाधीश पूनरासर पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना होगा। संघ की ये तीसरी पैदल फैरी होगी। संघ सदस्यों ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी है। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9529097200 या 9610434213 पर संपर्क कर अपना पंजीयन करवा सकते है।
झूलेलाल मंदिर में 151 कन्याओं का किया पूजन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को संत कंवरराम भवन में गुरनाणी परिवार की ओर से 151 कन्याओं का पूजन एवं भोज का आयोजन किया गया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि सुबह 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में कन्या पूजन किया गया। सभी को भोजन के बाद तिलक लगाकर उपहार दिए गए। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहें।
