श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। नवरात्र पर घर लौट कर आई असिस्टेंट कलेक्टर दिव्या सोनी का वार्डवासियों ने साफा पहनाकर अभिनंदन किया। सोमवार रात दिव्या पुत्री राजेंद्र सोनी वार्ड 24 में अपने घर पहुंची तो पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, पार्षद प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, मघराज कलाणी, कैलाश कलाणी, मोहनलाल प्रजापत, कैलाश पानवाला, दिलीप इंदौरिया, बनवारी जोशी, महावीर स्वामी, नंदू नाई, रामलाल लोहिया सहित अनेक महिलाएं, बालिकाएं व मोहल्लेवासी मौजूद रहें। पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने दिव्या को नई पीढ़ी की बालिकाओं के लिए प्रेरणीय उदाहरण बताते हुए उन्हें समाज व क्षेत्र का गौरव बताया। सभी ने सोनी का स्वागत किया और उन्होंने मोहल्लेवासियों के प्रति कृतज्ञता जताई।

