श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। नवरात्र के अवसर पर पूरे अचंल के मंदिरों धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जा रहें है। उपजिला अस्पताल के सामने स्थित सरस्वती मंदिर की भी भव्य सजावट की गई है। नौ दिन से यहां विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहें है। सोमवार सुबह कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे शहर के विभिन्न स्थानों से बालिकाओं को लाया गया व 251 कन्याओं चरण धोकर भोजन करवाया गया। कन्याओं को उपहार भी दिए गए। सारस्वत युवा नवोत्थान समिति (कुण्डीय) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के परिवार शामिल हुए। सदस्यों ने अपनी सेवाएं व सहयोग दिया। वहीं आज रात 9 बजे से यहां विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित कैलाश सारस्वत (श्रीडूंगरगढ़), सांवर सारस्वा (मलकीसर), रामावतार सारस्वा (ठुकरियासर), टिंकू, प्रतीक और पुरुषोत्तम तावणियां ‘काका’(श्रीडूंगरगढ़) अपनी प्रस्तुतियां देंगे। समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं से भजन संध्या में शामिल होकर भजनामृत का रसपान करने का आग्रह किया है।

b848c327-1278-49b8-acf9-f5ec81f77f9f-xCl5wuKT.webpd827f07b-92b7-4165-8e8e-70069d5c9df8-8ruT3pAd.webp