श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के गांव जाखासर की रोही में 5 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दो गुटों में खासा विवाद हुआ। इसी घटना में दूसरा मामला रविवार को दर्ज हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में 19 वर्षीय सुमित्रा पुत्री कालूराम बावरी निवासी जाखासर नया हाल निवासी सोनियासर मीठिया ने मनोज, परताराम मेघवाल, शीशपालसिंह, नरपतसिंह, ईश्वरसिंह व जसवंतसिंह के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसके दादा चंद्राराम बावरी ने की गांव जाखासर नया की उत्तरादी रोही में एक खेत काश्त ले रखा है और वह यहीं ढाणी बनाकर रहते है। 5 अक्टूबर 2026 की शाम 6.30 बजे पीड़िता व उसके पिता कालूराम व भाई विक्रम व सुरेश, चाचा मंगलाराम दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर दादा के खेत में खला निकालने पहंचे। खला निकालने के बाद 11 बजे सभी लौट कर सोनियासर मीठिया जाने के लिए रवाना हुए। वे सभी इसी गांव के प्रेमसिंह के खेत के पास पहुंचे तो रास्ते में मनोज, परताराम मेघवाल, शीशपालसिंह ने हाथ में लाठियां लेकर उनका रास्ता रोक लिया और गालियां देने लगे। आरोपियों ने जान से मारने की धमकियासं दी। शीशपाल ने फोन कर नरपतसिंह, उसके बेटे ईश्वरसिंह व जसवंतसिंह को बुला लिया। आरोपियों ने उसके पिता चाचा व भाइयों के साथ मारपीट की व उसके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की। जिसमें पिता, चाचा व भाइयों को चोटें आई। वहीं सुमेर सिंह ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए धमकाया। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।
बता देवें इससे पूर्व शनिवार शाम को शीशपाल ने इस मामले के पीड़ितों पर हिरण शिकार सहित मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। वहीं रविवार को इसी मामले में परस्पर मामला दर्ज हुआ है।
युवती से बदसूलकी करने व उसके पिता चाचा व भाई से मारपीट करने के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज।
हिरण शिकार के आरोप में दर्ज मामले में परस्पर मामला दर्ज।
यह भी पढ़ें (Also Read)
माकपा व कांग्रेस में सक्रिय रहें ग्रामीण नेताओं ने जताया भाजपा पर भरोसा, विधायक ने किया स्वागत।