श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। ताल मैदान में दस दिवसीय राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर को आयोजन उत्साह व उमंग के साथ जारी है। शनिवार को मेले में गणेश पूजन अणुव्रत समिति के सदस्यों ने किया। समिति मंत्री एडवोकेट रणवीरसिंह खिची, पूर्व मंत्री सत्यनारायण स्वामी, शुभकरण पारीक, मुकेश स्वामी ने विधि विधान से मेला प्रारंभ करवाया। सदस्यों ने मेला भ्रमण किया और झूलों का आनंद लेकर खरीददारी भी की। सभी ने मेले को पारिवारिक मनोरंजन का आकर्षक आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि मेले में झूलों का रोमांच बचपन की स्मृतियों को ताजा कर देता है। मेला मीडिया प्रभारी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। मेला आयोजक मनमोहन शर्मा ने सभी का आभार जताया। शर्मा ने बताया कि दशहरे तक आयोजित होने वाले मेले में बड़ी संख्या में शहर सहित आस पास के गांवो से भी लोग पहुंच रहें है। यहां खाने की अनेक स्टालें लगी है और विशाल डोम में त्योहारी खरीददारी के लिए अनेक आयटम भरे है। लोग उत्साह के साथ त्योहारी खरीददारी कर रहें है।

whatsapp-image-2026-10-18-at-125015-GU5V6jDU.webpwhatsapp-image-2026-10-18-at-125152-Q2nc9SWG.webpwhatsapp-image-2026-10-18-at-125151-1-VQ0e2gsB.webpwhatsapp-image-2026-10-18-at-125151-IIOWuNhu.webp