श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 व रीड़ी पंचायत समिति के 17 सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो जाएगी। सबसे पहले माकपा ने अपने प्रत्याशी घोषित की प्रक्रिया शुरू की व रविवार को भी श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति के लिए चार सहित पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। माकपा के तहसील पर्यवेक्षक अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्य के वार्ड 3 में साबीर मोहम्मद पुत्र मामद्दीन आड़सर, वार्ड 6 में सरोज देवी पत्नी विकास तोलियासर व वार्ड 16 में तारा पत्नी बाबूलाल गोयल बिग्गा को टिकिट दी गई है। वहीं रीड़ी पंचायत समिति के वार्ड 12 में परमेश्वरी पत्नी भानीराम बापेऊ के नाम घोषणा की गई है। इससे पूर्व शुक्रवार को भी माकपा ने वार्ड 15 से रेवंतराम फुसाराम दुसाद को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। बता देवें इससे पूर्व माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2, 4, 5, 12 व 19 के प्रत्याशी उतार दिए व रीड़ी पंचायत समिति के वार्ड 9 से भी प्रत्याशी घोषित कर दिया। माकपा ने अब तक श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी के लिए 8 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी है वहीं रीड़ी पंचायत समिति के अब तक 3 नामों की घोषणा की जा चुकी है।
माकपा ने श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों सदस्यों प्रत्याशी के चार सहित पांच नामों की घोषणा।
यह भी पढ़ें (Also Read)
युवती से बदसूलकी करने व उसके पिता चाचा व भाई से मारपीट करने के आरोप में छह के खिलाफ मामला दर्ज।