श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। सेवा भारती समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संचालित छात्रावास में सोमवार को नवरात्र के उपलक्ष्य में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 101 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन प्रसादी करवाया गया। कन्या पूजन के बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था सेवा भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। समिति कार्यकर्ता ललित डागा ने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया ने सभी का आभार जताया। इस दौरान छात्रावास के निर्माण में सहयोग देने वाले मनीष मूंधड़ा परिवार मौजूद रहा। छात्रावास के अधीक्षक शशीदेव शर्मा सहित अनेक मौजिज लोग मौजूद रहें। सभी ने मिलकर मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन किया तथा कन्याओं को भोजन करवाया। कुंभाराम घिंटाला, स्नहेलता डागा, कन्हैयालाल, भंवरी देवी, मनीष मूंधड़ा, विजय सोनू देवी सेवग बिग्गा, सुमित पूनियां, माया देवी, अजित वर्मा, संजूदेवी, ओमप्रकाश मोटसरा, मगीदेवी, परमवीर चौधरी, इंदूदेवी, परमेश्वर, ज्योतिदेवी, सहित अनेक जोड़े शामिल हुए। वहीं विदित रहें आज सप्तमी, अष्टमी सहित सोमवार को भी घर घर कन्या पूजन के आयोजन हो रहें है।

0f611120-e7e7-4598-9cbf-d89a25547860-jG8Ag748.webp

8f643627-115d-42c2-a165-81da3e542aeb-vQQQ7jUQ.webp9d34f7e9-d8ee-4913-a25a-c5733b360ee0-nyGHMwHp.webpb4cc32c1-2e4f-45e1-896a-e616d7206b48-tVhM6Mxq.webp

0f611120-e7e7-4598-9cbf-d89a25547860-jG8Ag748.webpb8566124-7b1f-40c1-8beb-733316482fb5-6tgNnSnH.webp