श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ के झंवर बस स्टैंड के पास स्थित दीनदयाल कॉलोनी में 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक श्रीराम कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में ऋषिकेश के ब्रह्मचारी संत गोविंददास महाराज श्रीराम कथा का वाचन करेंगे। 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे शिव मंदिर से कथा स्थल तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं, प्रतिदिन रात्रि 8 से 10 बजे तक सत्संग होगा। इसके अतिरिक्त सुबह 5 से 6:30 बजे तक प्रार्थना एवं प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, कथा की पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे से होगा। कॉलोनीवासियों ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर अध्यात्मिक लाभ लेने का आह्वान किया है।
संत गोविंददासजी महाराज करेंगे रामकथा का वाचन, 22 अक्टूबर से शुरू होगा विशिष्ट धार्मिक आयोजन
यह भी पढ़ें (Also Read)
18-19 वर्ष के नव मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाएं बीएलओ : मित्तल