श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। ताल मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर 2026 अब अपने अंतिम दौर में है। क्षेत्रवासी आज ही अपने परिवारों के साथ मेला भ्रमण कर आए। मेले में झूलों के साथ त्योहारी खरीददारी करने लोग उमड़ रहें है। रविवार को मेले का उद्घाटन तेरापंथ युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, सहमंत्री दीपक सेठिया, गौरव गंग सहित सदस्यों ने किया। वहीं सोमवार को मेले का उद्घाटन बिजली विभाग में एक्सईएन हरिराम सिद्ध बाना, रामस्वरूप कूकणा व सुभाष सिद्ध बाना सहित युवाओं ने किया। अतिथियों ने दोनों दिन गणेश पूजन किया व मेला भ्रमण किया। हरिराम सिद्ध बाना ने कहा कि भारत में मेले सांस्कृतिक परंपराओं के संवाहक है। तेयुप सदस्यों ने कहा कि मेला आयोजन स्वस्थ व पारिवारिक मनोरंजन का केंद्र है और मेले में शामिल होकर लोग अपने रोजमर्रा के जीवन में आनंद भर सकते है। मेला के मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक ने सभी अतिथियों को स्वागत किया। मेला संयोजक मनमोहन शर्मा ने सभी का आभार जताया। शर्मा ने बताया कि मेले में घरेलू सामान, इमिटेशन ज्वेलरी, कपड़ें, पर्स, स्टेशनरी सामानों की विभिन्न रेंज उपलब्ध है। वहीं खाने की अनेक स्टालें लगी है और झूलों पर बच्चे युवा ही नहीं वरिष्ठ जन भी खूब आनंद ले रहें है।




