श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से नगदी व सोने की चेन व फुलड़ा लेकर लापता हो गई और परेशान पिता ने एक अज्ञात युवक के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है।
परेशान पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी के साथ गांव लाखनसर की रोही में स्थित अपने खेत चला गया। उसकी पुत्री घर पर अकेली थी। शाम 5.30 बजे वह घर लौटे तो बेटी घर पर नहीं थी। कमरे का सामान अस्त व्यस्त था व संदूक खुली पड़ी थी। संदूक में रखे 48,500 रूपए नगदी व सोने की चेन व फुलड़ा गायब मिला। परिवादी ने पड़ौसियों से पूछा तो जानकारी मिली कि सुबह 8 बजे वह बस स्टेंड की ओर जाते हुए नजर आई। परिवादी ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ कर घटना की जानकारी दी। किसी परिचित ने उसे फोन कर सूचना दी कि सुबह करीब 9 बजे युवती तोलियासर भैरूंजी के मंदिर में नजर आई। परिवादी व उसके परिचित रात को ही तोलियासर पहुंचे और मंदिर में लगे कैमरे देखें तो युवती एक अज्ञात युवक के साथ करीब सुबह 10.25 बजे तोलियासर बस स्टैंड से श्रीडूंगरगढ़ की बस में बैठ गई। उसके बाद अज्ञात युवक युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व एसआई रतनलाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घर से नगदी व सोने की चेन लेकर लापता हुई युवती, अज्ञात युवक पर आरोप
यह भी पढ़ें (Also Read)
डॉ. गोदारा व टीम ने सर्जरी कर जोड़ी पैर की कटी टेंडन्स, समय पर उपचार से मिली राहत