श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में सोमवार को चुनावी सभा का आयोजन कर पूर्व सरपंच जेठाराम भामूं ने सरपंच चुनाव के मैदान में अपनी दोवदारी रख दी है। भामूं ने गांव की सुरक्षा व सेवा का संकल्प लिया। गांव में भोमिया मंदिर के आगे आयोजित इस सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभा में शिवनाथजी महाराज, विनोदगिरी जी महाराज, मंगलनाथ जी महाराज, भोलेनाथजी महाराज का सान्निध्य रहा। वहीं पूर्व उपसरपंच प्रतापमल नाहटा व आसुराम बैरा, पूर्णाराम मेघवाल, जैससिंह राजपूत, ऊमाराम नायक, मनीर खां लखारा भी मंच पर रहें। धार्मिक गुरूओं ने सरपंच प्रत्याशी भामूं को साफा पहनाकर सम्मान किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया व पंचायत समिति प्रतिनिधि सोहन मेघवाल ने भामूं के पूर्व कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीणों से सेवा के लिए समर्थन देने की मांग की। सभा में बीरबल पूनियां, आलोक पटावरी, गोविंद प्रजापत, सोहन प्रजापत, सीताराम नाई, सुशील नाई, श्रीचंद नाई, शिव नाई, दुर्गाराम मेघवाल, त्रिलोक मेघवाल, गंगाराम मेघवाल, नाथुराम मेघवाल, चुन्नीलाल मेघवाल, सुशील राजपुरोहित, भंवराराम नायक, नाथुराम बावरी, दुलाराम पूनियां, भंवरलाल गोदारा, दानाराम गोदारा, चनणाराम सुथार, जयचंद भार्गव, ओमप्रकाश भार्गव, विष्णु भार्गव, पन्नाराम सिंवल, लूणाराम घिंटाला, चुनाराम मोरवाल, ईश्वर मेघवाल, खिंयाराम भामूं, रणजीत भामूं, सांवरमल दर्जी, शंकर दर्जी, हरी बैरा, मदन सोनी, श्यामलाल भामूं, हरि सोनी, गिरधारी जाखड़, गिरधारी सारण, बुधलाल स्वामी सहित अनेक युवाओं व ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सभा संपन्न होने के बाद सभी ग्रामीण भामूं के घर पहुंचे व समर्थन का विश्वास दिलवाया।



