श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। रीड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 के गांव जाखासर नया, जाखासर पुराना, केऊ नया, केऊ पुराना और राणासर सहित विभिन्न गांवों के अनेक ग्रामीण सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस में शामिल हुए। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पार्टी दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।
इस दौरान राधेश्याम सारस्वत, विमल भाटी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें। गोदारा ने कांग्रेस को मजबूत करना किसान, मजदूर, युवाओं को मजबूत करना है। इस अवसर पर हीराराम नाई खटोड़, ओमप्रकाश नाई खटोड़, गोविंदराम नाई खटोड़ और श्रवण कुमार खटोड़ नाई सहित अनेक ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यहां रामेश्वर सियाग, रूपाराम सियाग, हीराराम खटोड़ नाई, हीराराम सियाग, भूराराम गोदारा, मुलाराम सियाग, भागूराम सियाग, रामप्रताप सियाग, गुमानाराम सियाग, श्रवणराम सियाग, रेवंतराम सियाग, रामचंद्र सियाग, पुनाराम सियाग, राजूराम सियाग, नारायणराम सियाग, अमराराम सियाग, कन्हैयालाल गोदारा, श्रवणराम गोदारा, सुंदरराम सरपंच, धर्माराम हालू, सुरेश मेघवाल, किशनाराम नायक, मांगीलाल नायक, कालूराम हालू, मोहनराम सियाग, देवाराम मेघवाल, श्रवण नाई, गोविंदराम नाई, किशनाराम रेवाड़, अनोपाराम मेघवाल, दीपाराम सियाग, गोपीराम सियाग, जोराराम सियाग, राजूराम सियाग, मालाराम सिंवर, खेताराम सियाग, मगनाराम गोदारा, बीरमाराम गोदारा, जेठाराम गौड़ मेघवाल, मघदास स्वामी, रामेश्वरदास स्वामी और मोहनलाल हालू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उत्साहित होकर कांग्रेस विजय के नारे भी लगाए।

96bdfd0f-c376-4a65-a0ab-95709ad3bd7f-lU5gLNR1.webp