श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक एक 16 वर्षीय किशोर के लिए हादसे का कारण बन गया। हनुमान धोरे के पास रहने वाले एक नाबालिक को अपने दोस्तो के साथ बाइक व स्कूटी से स्टंट करना मंहगा पड़ गया। सोमवार रात किशोर रील बनाते समय असंतुलित होकर गिरने से पैर गंभीर रूप से चोट आ गई। चोट इतनी गंभीर थी कि पैर के ऊपरी हिस्से की सभी एक्सटेंसर टेंडन्स (पैर की उंगलियों को ऊपर उठाने में मदद करने वाली नसनुमा संरचनाएं) कट गईं। ऐसे में समय पर उपचार और कुशल सर्जरी से किशोर को राहत मिली। अस्पताल प्रभारी डॉ ओमप्रकाश स्वामी ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए किशोर व उसके परिजनों को ईलाज में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।
सर्जरी कर जोड़ीं सभी कटी टेंडन्स
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशोर की गंभीर चोट का डॉ. जगदीश गोदारा एवं उनकी टीम ने मंगलवार सुबह ऑपरेशन किया। सर्जरी के दौरान पैर के ऊपरी हिस्से की सभी कटी हुई एक्सटेंसर टेंडन्स को सफलतापूर्वक रिपेयर किया गया। इस चुनौतीपूर्ण उपचार में नर्सिंग ऑफिसर प्रदीप पांडे, नर्सिंग ऑफिसर गणेश और राकेश सायच ने सक्रिय रहें। ऑपरेशन सफल होने के बाद अब आगे की रिकवरी और पैर की कार्यक्षमता में सुधार के लिए चिकित्सक ने परिजनों को डॉक्टरी सलाह के अनुसार उसकी देखभाल जरूरी बताई है। 
सावधानी जरूरी, रील के चक्कर में जोखिम न लें
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मामले ने एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने के दौरान सुरक्षा की अनदेखी से होने वाले खतरों की ओर ध्यान खींचा है। कुछ सेकंड की रील के लिए जोखिम भरी गतिविधियां गंभीर चोट का कारण बन सकती हैं। ऐसे में वीडियो बनाते समय सुरक्षित स्थान चुनना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

df476b1d-6ca4-400b-8d80-93d51dcdfd88-7XIqrUha.webp