श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2026। कांग्रेस, भाजपा व माकपा के बाद अब रालोपा भी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए खासी सक्रिय नजर आ रही है। पंचायतीराज चुनावों में रालोपा ने जिला परिषद की सभी सातों सीटों के लिए प्रत्याशी उतारे है। सोमवार रात हाइवे स्थित एक होटल में रालोपा की बैठक हुई जिसमें जिला प्रभारी दानाराम घिंटाला व सह प्रभारी डॉक्टर विवेक माचरा ने श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समितियों की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। घिंटाला ने बताया कि बैठक में ठुकरियासर व सेरूणा सहित विभिन्न गांवो के 500 से अधिक युवाओं ने आरएलपी जॉइन की और संगठन की विचारधारा पर विश्वास जताया। घिंटाला ने बताया कि आवेदन आज भी लिए जा रहें है। वहीं डॉ माचरा ने बदलाव का नारा बुलंद किया। माचरा ने बताया कि क्षेत्र में ही नहीं प्रेदश भर में जनता सांपनाथ व नागनाथ बनी पार्टियों से छुटकारा चाहती है। बुधवार से आरएलपी पर्चे भरना शुरू करेगी और सभी सीटों पर चुनाव मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी नए जुड़े कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। शहर अध्यक्ष जावेद खान कायमखानी व तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़ ने बताया कि बैठक में श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्राप्त आवेदनों का पार्टी पदाधिकारियो द्वारा अवलोकन किया जाएगा व कल से धूमधाम से रालोपा प्रत्याशियों के प्रर्चे भरवाने शुरू कर दिया जाएगा जो 23 तक प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

