श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। आज सुबह 11 बजे से क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन शुरू हो गए है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों के लिए पर्चा उपखंड अधिकारी कार्यालय में आरओ झंवरलाल मित्तल को जमा करवाना होगा। वहीं रीड़ी पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए नामांकन रीड़ी के पंचायत भवन के हॉल में आरओ दमंयति कंवर उपायुक्त नगर निगम बीकानेर के पास जमा करवाने होंगे। नामाकंपन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी। कल दशहरे का अवकाश रहेगा वहीं 23 अक्टूबर तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 24 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 26 अक्टूबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा। इसी दिन चुनाव मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिल जाएंगे। बता देवें 3 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए क्षेत्र में मतदान होगा।  
आप पंचायती राज चुनाव से जुड़ी हर एक प्रामाणिक खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।

e383fb64-3753-4e02-96fa-a23b4219930a-24mGeXav.webp