श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। आगामी 23-24 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव बीग्गा में वीर बिग्गाजी धाम शौर्य पीठ धड़ देवली में दो दिवसीय विशाल मेले व जागरण का आयोजन होगा। श्रीवीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के सदस्यों ने उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल को ज्ञापन देकर 23 अक्टूबर की रात जागरण में व 24 अक्टूबर को मेले में शांति, सुरक्षा, कानून व यातायात का सुचारू संचालन करने, भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्ण एवं सुव्यस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान कर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करवाने की मांग की। सदस्यों ने मेले में यातायात, भीड़ नियंत्रण एंव अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करवाने की मांग की। संस्थान के अध्यक्ष कृष्णकुमार जाखड़, सचिव भीमसैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

151a3872-89de-48e4-bcf6-ab9ffecb28e4-go6LYKmY.webp