श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। रीड़ी ग्राम पंचायत भवन में नामांकन के प्रथम दिन पहला पर्चा वार्ड संख्या 8 से रामलाल पुत्र मोहनलाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। उनके साथ प्रस्तावक भी मौजूद रहें। इस दौरान रीड़ी पंचायत समिति की टीम के मोहम्मद आरिफ, जितेंद्र सिंह भाटी, पवन कुमार माली, श्रवण कुमार मोटसरा, सहीराम भांभू, सुरेंद्र कुमार सेवग, सीताराम कूकना, शंकरनाथ सिद्ध, रामनिवास जाखड़, कमल किशोर पिपलवा, कैलाश शर्मा, भारत शर्मा, बिशन शर्मा, विनोद शर्मा एवं संदीप राजोतिया उपस्थित रहे।
