श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्य के लिए सोमवार को दो पर्चे भरे गए और दोनों ही माकपा ने भरे है। उपखंड अधिकारी कार्यालय में वार्ड 19 से माकपा प्रत्याशी कुशलाराम पुत्र सुगनाराम धीरदेसर चोटियान ने पर्चा भरा है। इस वार्ड में धीरदेसर चोटियान व कुंतासर ग्राम पंचायत है। इस मौके पर पूर्व विधायक गिरधरीलाल महिया, जनवादी महिला प्रदेश महासचिव सीमा जैन, कॉमरेड अशोक शर्मा, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, नत्थूराम मंडा, सरपंच सुनील मलिक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पेमाराम नायक सहित उनके प्रस्तावक व समर्थक भी साथ रहें। विदित रहें कल अवकाश रहेगा अब बुधवार को नामाकंन भरे जाएंगे।

