श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। नगरपालिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नारायण कलाणी व उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं लगातार शहर की स्वच्छता सौंदर्यकरण व विकास के लिए खासे सक्रिय है। इसी सक्रियता के तहत गत दिनों अणुव्रत समिति के कार्यक्रम में इन्होंने अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख से घुमचक्कर सर्किल के पुनर्निर्माण सबन्धी चर्चा की थी। इसके बाद पारख ने सक्रिय होकर तीनों पक्षों से चर्चा की एंव सोमवार को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला देवी पुगलिया, दानदाता परिवार के प्रकाश भादानी एवं नगरपालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में घूमचक्कर पर स्थित महावीर स्तम्भ के गत लंबे समय से जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने और युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के आगमन से पहले इसका स्वरूप सुदंर कर कस्बे में सौदर्यकरण की पहल करने के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में प्रकाश भादानी ने केशरीचंद भादानी की स्मृति में दिवंगत संपत्त भादानी व तेजकरण भादानी परिवार के सदस्यों द्वारा इसका पुनर्निमाण व सौन्दर्यीकरण करने की सहमति दी। फरवरी 2027 तक घुमचक्कर सर्किल का पुनर्निर्माण करवा कर रख रखाव हेतु जैन सभा को सुपुर्द करने की बात कही।

