श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2026। सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार शाम 6 बजे 61 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा समारोह समिति द्वारा इस पारंपरिक आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। समिति सदस्यों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3 बजे बिग्गाबास स्थित गणेश मंदिर से आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां शाम 6 बजे भगवान श्रीराम के जयकारों के बीच रावण दहन किया जाएगा। समिति सदस्यों ने शहरवासियों से समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को भी रावण दहन दिखाने लाएं, ताकि उन्हें असत्य पर सत्य की विजय का संदेश और प्रेरणा मिल सके। समारोह में विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।
61 फुट ऊंचे रावण का कल 6 बजे होगा दहन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
यह भी पढ़ें (Also Read)
18-19 वर्ष के नव मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाएं बीएलओ : मित्तल