श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा रमेश कुमार भोजक को समाजशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने “एक लोक कल्याणकारी राज्य के रूप में राजस्थान में अपराध नियंत्रण में पुलिस प्रशासन की भूमिका” विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। भोजक ने यह शोध डॉ. तेज कुमार के निर्देशन में किया। शोध के मूल्यांकन में बाह्य परीक्षक डॉ. के.एन. व्यास की भूमिका रही। उपाधि प्रदान किए जाने के अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक शोध निदेशक डॉ. पंकज कुक्कड़ भी उपस्थित रहे। विदित रहें रमेश कुमार भोजक वर्तमान में भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में सेवारत है। इस उपलब्धि पर भोजक को भारती निकेतन परिवार सहित शुभचितंकों व परिचितों ने शुभकामनाएं दी है।