श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ के ताल मैदान में सजा राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर अब अंतिम दौर में है। मेले के केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में शहर और आसपास के गांवों के लोग आज ही परिवार सहित मेले में पहुंचकर खरीदारी और मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। मेले में आकर्षक झूले बच्चों से लेकर बड़ों तक को लुभा रहे हैं। वहीं विशाल डोम में घरेलू उपयोग की वस्तुओं, कपड़ों, क्रॉकरी, किचन आइटम, महिलाओं के पर्स और इमिटेशन ज्वेलरी की अनेक दुकानें सजी हैं। खानपान के शौकीनों के लिए चाइनीज फूड, भेल, गोलगप्पे, आइसक्रीम सहित कई व्यंजनों की स्टॉलें भी आकर्षण का केंद्र हैं। खाटा-चूरी की विभिन्न वैरायटी भी लोगों को पसंद आ रही हैं। त्योहारी खरीदारी के साथ परिवार के साथ कुछ समय मनोरंजन में बिताने का अवसर देने वाला यह मेला अब विदाई की ओर है। इसलिए मेले के शौकीन अंतिम दो दिनों में ताल मैदान पहुंचकर झूलों, खरीदारी और खानपान का आनंद ले सकते हैं।