श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। गांव बिग्गा में दिवंगत रेवंतराम शर्मा और वीरेंद्र सारस्वत (विक्की) की प्रथम पुण्यतिथि पर 2 नवंबर, सोमवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर गांव के तावणियां पंचायत भवन, बड़ा बास, में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित इस शिविर में उत्साही युवा रक्तदान करेंगे। आयोजक दल ने प्रचार टीम का गठन कर बिग्गा सहित आस पास के गांवो में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए रक्तदान का आह्वान करने का दायित्व दिया है। आयोजकों ने रक्तदान से किसी जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षा कर मानव सेवा में सहयोगी बनने का आग्रह ग्रामीणों व युवाओं से किया है।