श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्यों के लिए 19 वार्डों में कुल 96 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे है। आज पर्चे भरने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कांग्रेस, भाजपा, माकपा व रालोपा ने अपने प्रत्याशी उतारे है वहीं एक दर्जन प्रत्याशियों ने निर्दलीय पर्चे भरे है। बता देवें कल 11 बजे तक पर्चों की जांच होगी और उसके बाद पर्चा उठाने का समय शुरू हो जाएगा। रविवार का अवकाश होगा और 26 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी पर्चा उठा सकेंगे। 
 वार्ड 1 से तोलाराम सोहनराम मोमासर ने भाजपा और निर्दलीय दो पर्चे भरकर चुनावी मैदान में है। वार्ड 1 से मोमासर के श्रवणकुमार केवलचंद ने निर्दलीय पर्चा भरा और शुक्रवार को श्रवणकुमार ने अपनी पत्नी तारा का भी निर्दलीय पर्चा भरा है। वार्ड 11 से धापू मुन्नीनाथ पूनरासर ने निर्दलीय पर्चा भरा और इसी वार्ड से मीरा प्रकाशनाथ पूनरासर ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। वार्ड 13 सरिता प्रेमदास जोधासर, वार्ड 14 से नीलेश्वरी पत्नी विशाल सिद्ध बेनीसर, वार्ड 19 से सोहनराम भैराराम कुंतासर ने निर्दलीय पर्चे भरे। वहीं वार्ड 12 से लूणीदेवी भागीरथ प्रसाद सेरूणा ने भाजपा और निर्दलीय दो पर्चे भरकर मैदान में उतरे है। इसी वार्ड में असमान कंवर मालमसिंह नारसीसर ने निर्दलीय दावेदारी की है। वहीं वार्ड 17 में तुलछा अमेदाराम बिग्गाबास रामसरा, वार्ड 18 में मूलीदेवी श्योपालराम कितासर भाटियान तथा इसी वार्ड में छगनी पत्नी रामेश्वरलाल कितासर भाटियान चुनावी मैदान में है।