श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। नवनिर्मित रीड़ी पंचायत समिति में पहली बार चुनाव होने जा रहें है और चुनावों का उत्साह गांव गांव नजर आने लगा है। यहां रिटर्निंग अधिकारी सुश्री दमयंती कंवर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा के समक्ष कुल 82 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे है। भाजपा, कांग्रेस, माकपा व रालोपा के प्रत्याशियों ने पर्चे भरे वहीं यहां एक कांग्रेस की महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नेरू चौधरी सहित 8 निर्दलियों ने ताल ठोकी है।
शुक्रवार को वार्ड 4 से पूनमचंद पुत्र गुलाबचंद बाना निर्दलीय, इसी वार्ड से रामकिशन पुत्र धुड़ाराम बाना से भी निर्दलीय पर्चा भरा है। वार्ड 4 से ही विनोद कुमार बुधाराम बाना और जयसिंह बुधाराम बाना ने भी निर्दलीय पर्चे भरे है। वार्ड 5 से कांग्रेस नेत्री निरमा निरू चौधरी पत्नी लिछमणराम ऊपनी ने निर्दलीय पर्चा भरा है। वार्ड 12 से उमी पत्नी पूर्णाराम बापेऊ, वार्ड 15 से शायर सिंह पुत्र तेजपाल सिंह कुनपालसर ने निर्दलीय पर्चे भरे है। वार्ड 15 से ही रामनिवास सुरजाराम बरजांगसर ने भी निर्दलीय पर्चा भरा है। रीड़ी में नामांकन के पहले दिन पहला पर्चा निर्दलीय के रूप में वार्ड 8 से रामलाल पुत्र मोहनलाल ने भरा।
कांग्रेस की महिला नेत्री सहित 9 निर्दलीय उतरे चुनाव मैदान