श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में माकपा ने 19 सीटों में से 17 पर प्रत्याशी उतार दिए है। जिला सचिव सुंदर बेनीवाल व शहर सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि माकपा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 16 वार्डों में चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने वार्ड 9, 14 व 18 को खाली छोड़ा है। शुक्रवार को शेष पर्चे भरवाते हुए सिंबल जमा करवा दिए गए है। माकपा के वार्ड 1 से बीरबल भगवानाराम पूनियां मोमासर, वार्ड 2 से जसोदा पत्नी तोलाराम पारीक लिखमादेसर, वार्ड 3 में शब्बीर पुत्र मामदीन आड़सर, वार्ड 4 में राजूराम पुत्र मोहनराम सुरजनसर, वार्ड 5 संतोष पत्नी चुनाराम ठुकरियासर, वार्ड 6 में सरोजदेवी पत्नी विकास सुथार तोलियासर, वार्ड 7 में नानूनाथ पुत्र रूपनाथ लाखनसर, वार्ड 8 में दौलतराम पुत्र मघाराम धीरदेसर पुरोहितान, वार्ड 10 में मालसिंह पुत्र रामसिंह बींझासर, वार्ड 11 इंद्रा पत्नी हड़ामानाराम पूनरासर, वार्ड 12 गीता पत्नी सीताराम गोदारा सेरूणा, वार्ड 13 में गायत्री पुत्री नारायणराम गजपुरा, वार्ड 15 मोहनराम पुत्र गिरधारी चाहर जैसलसर, वार्ड 16 तारा गोयल पत्नी बाबूलाल मेघवाल बिग्गा, वार्ड 17 परमा पत्नी राजूराम बिग्गाबास रामसरा, वार्ड 19 कुशलाराम पुत्र सुगनाराम मेघवाल धीरदेसर चोटियान चुनाव मैदान में डट गए है।
श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति की 16 सीटों पर उतारे माकपा ने प्रत्याशी, तीन वार्ड छोड़े खाली।
यह भी पढ़ें (Also Read)
श्रीडूंगरगढ़ से धार्मिक खबरें पढ़ें एक साथ