श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। क्षेत्र में 2 सितंबर 2026 को एक व्यक्ति का अपहरण करने व उसके परिजनों से 20 लाख रूपए की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
मामले के जांच कर रहें एएसआई देवाराम ने बताया कि जुर्म प्रमाणित होने पर कालूबास निवासी 21 वर्षीय पंकज मोट व 23 वर्षीय महेंद्र मेघवाल को देर रात गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
ये था मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद ने मामला दर्ज करवाया और पवन तावणियां, पंकज मोट व अन्य तीन चार जनों व्यक्तियों के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने आरोपियों के खिलाफ 1 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे उसके घर के बाहर से हथियार दिखाकर उठाकर ले जाने व 20 लाख रूपए मांगने, उसके बेटे कन्हैयालाल द्वारा 12 लाख रूपए देने, रात 11 बजे गाड़ी से फैंक जाने, उसके पहले हुए चेन दो अंगूठी, रूपए छीन लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में जांच के बाद पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।