श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। माकपा व कांग्रेस में सक्रिय ग्रामीण नेताओं ने सत्तारूढ़ दल भाजपा पर भरोसा जताया और रविवार को विधायक सेवा केंद्र में विधायक ताराचंद सारस्वत की अगुवाई भाजपा पर भरोसा जताया। सारस्वत ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा देश को एकजुट कर हर वर्ग के विकास के लिए प्रयासरत है। केंद्र व राज्य की सरकारें पूरी निष्ठा से जनसेवा कर रही है। ऐसे में क्षेत्र में हो रहें विकास कार्यों को जन समर्थन मिल रहा है। ये चुनाव के मौके पर कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर देता है।
गांव सुरजनसर निवासी कांग्रेस के भैराराम सुथार, हड़मानाराम डूडी, निराणाराम डूडी, गिरधारीराम कुम्हार व माकपा में सक्रिय रहें ओमप्रकाश तर्ड सहित चुनाराम डूडी, भंवरलाल डूडी, मल्लूराम तर्ड ने भाजपा का दुपट्टा पहना। इन नए सदस्यों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया। गांव के प्रशासक व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी ओमप्रकाश शर्मा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए गांव में संगठन के मजबूत होने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता भंवरलाल सारस्वा, भैराराम सुथार, मुन्नीराम शर्मा, चुनाराम डूडी, पोकरराम मेघवाल, श्यामलाल मेघवाल, गिरधारी प्रजापत एवं हनुमान डूडी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

