श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2026। सोलर प्लांट से भी चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सेरूणा थाने में एक हफ्ते में ही सोलर प्लांट पर चोरी की दूसरी खबर सामने आई है। 
सेरूणा थाना क्षेत्र के कोटासर रोही पर 26 सितंबर 2026 को वारदात हुई। धर्मपाल पुत्र हनुमानराम बिश्नोई निवासी सांवतसर ने पुलिस को बताया कि सांवतसर से कोटासर रोड पर उसके खेत में 2.5 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगा है। जिसमें से अज्ञात चोर 3700 मीटर डिसी कैबल चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी है।