श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकिट दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व राधेश्याम सारस्वत सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सिंबल जमा करवा दिए है।
वार्ड 1 में मोमासर गांव है और इस वार्ड में कांग्रेस ने पांचीलाल पुत्र नोपाराम को प्रत्याशी चुना है। वार्ड 2 में लिखमादेसर, सत्तासर, रेवाड़ा गांव है, इसमें सत्तासर की जसोदा पत्नी आदूराम कांग्रेस प्रत्याशी है। वार्ड 3 में आड़सर व लालासर गांव शामिल है और इसमें कांग्रेस ने आड़सर के मामराज पुत्र कानाराम को चुनावी मैदान में उतारा है। वार्ड 4 में गांव सुरजनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान शामिल है और इसमें सुरजनसर की पूरादेवी पत्नी मानाराम को टिकिट दिया गया है। वार्ड 5 में ठुकरियासर व धोलिया गांव शामिल है, जिसमें ठुकरियासर की गीता देवी पत्नी भंवरलाल चुनावी रण में है। वार्ड 6 में तोलियासर व जेतासर शामिल है और इसमें तोलियासर की कंचन पत्नी रेवंतसिंह चुनाव लड़ रही है। वार्ड 7 में उदरासर, लाखनसर, बीरमसर, जालबसर शामिल है और इस वार्ड में उदरासर की भंवरी देवी पत्नी देदाराम चुनावी मैदान में डटी है। वार्ड 8 में गांव डेलवां, लाधड़िया, लोढेरा शामिल है और इसमें डेलवां की सुमित्रा पत्नी बंशीधर पर कांग्रेस ने विश्वास जताया है। वार्ड 9 में गुसाईंसर बड़ा फुसीदेवी पत्नी हनुमानाराम कांग्रेस की प्रत्याशी है। वार्ड 10 में बींझासर, माणकरासर, समंदसर गांव है। इसमें समंदसर के कानाराम पुत्र पूर्णाराम व डमी के रूप कानाराम की पुत्री परिका का पर्चा भरा है। वार्ड 11 में पूनरासर व राजपुरा गांव है जिसमें पूनरासर की रामेती पत्नी मुन्नीनाथ चुनाव मैदान में है। वार्ड 12 में सेरूणा नारसीसर गांव है जिसमें सेरूणा की राधादेवी पत्नी पेमाराम कांग्रेस से चुनाव लड़ेगी। वार्ड 13 में जोधासर झंझेऊ भोजास गजपुरा गांव शामिल है। जिसमें गजपुरा की मंजूदेवी पत्नी मुकेश को टिकिट दिया गया है। वार्ड 14 में लखासर, बेनीसर, हेमासर गांव है इसमें लखासर की चंदादेवी पत्नी गोवर्धन चुनावी मैदान में उतरे है। वार्ड 15 में जैसलसर, सातलेरा, अभयसिंहपुरा, पुदंलसर गांव शामिल है। जिसमें पुंदलसर के सुमेरसिंह पुत्र तेजपालसिंह कांग्रेस से चुनाव लड़ रहें है। वार्ड 16 में बिग्गा गांव है इसमें गीता पत्नी महेंद्र कांग्रेस प्रत्याशी है। वार्ड 17 में बिग्गाबास रामसरा, शीतलनगर गांव है जिसमें बिगबास रामसरा की गीतादेवी पत्नी चेतनराम चुनावी मैदान में है। वार्ड 18 में कितासर भाटियान, कितासर बीदावतान गांव है, जिसमें कितासर बीदावतान तिलोकचंद पुत्र बेगाराम चुनाव लड़ रहें है। वार्ड 19 में गांव धीरदेसर चोटियान , कुंतासर गांव है जिसमें धीरदेसर चोटियान के भानीराम पुत्र रेवंतराम कांग्रेस प्रत्याशी है।
