श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। कस्बे के कालू रोड़ फांटे से पूनरासर रोड़ तक सड़क पर लाइट नहीं लगी होने से रात में आवागमन के समय खतरा बना रहता है। इसी समस्या को लेकर वार्ड 3 पार्षद आईदान पारीक, वार्ड 5 पार्षद पवन उपाध्याय, पार्षद प्रतिनिधि नानूराम कुचेरिया, नारायण पांडिया व दिलीप सिंह ने ईओ अभिषेक गहलोत व पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी को गुरुवार को ज्ञापन सौंपा । प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र का मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग पर देर रात तक वाहनों का आवागमन रहता है तथा रोड लाइट नहीं होने से यह बड़ा खतरा बना रहता है। सभी ने अधिकारियों से कालू रोड़ फांटे से पूनरासर रोड़ तक रोड़ लाइट लगवाकर समस्या का जल्द से जल्द निवारण करने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष ने उन्हें शीघ्र ही इस पर कार्य करने का आश्वासन दिया।
