श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भारती निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। गुरुवार को जारी JET काउंसलिंग की पहली सूची में स्कूल के 11 कृषि विद्यार्थियों का विभिन्न कृषि महाविद्यालयों में चयन हुआ है। विद्यार्थियों के चयन से स्कूल में खुशी का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों में पवन सिंह का कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, नागौर; श्रीभगवान पूनिया का कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, चांदगोटी (चूरू); कविता गोदारा का कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, कोटपुतली; अनीता लिखाला और राधिका सैन का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज, चूरू में चयन हुआ है। इसी क्रम में धर्मपाल सैन का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज, नोहर (हनुमानगढ़); राजवीर गोदारा, मोनू और अनुप्रिया गोदारा का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज, धौलपुर; विकास चोटिया का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज, बाड़मेर तथा रामप्रकाश डेलू का गवर्नमेंट एग्रीकल्चर कॉलेज, राजसमंद में चयन हुआ है। एक ही सूची में 11 विद्यार्थियों का चयन होना विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विद्यार्थियों की इस सफलता से उनके परिवारजनों और शिक्षकों में उत्साह है। स्कूल के संचालक ओमप्रकाश स्वामी व निदेशक श्यामसुदंर स्वामी ने चयनीत विद्यार्थियों के शुभकामनाएं देते हुए कृषि संकाय फैक्लटी को बधाई दी। स्वामी ने बताया कि विद्यालय में बीकानेर जिले की सर्वोत्तम कृषि लैब व छात्राओं को गवर्मेंट छात्रवृत्ति की सुविधा भी मिल रही है।