श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। देर रात क्षेत्र में एक किसान की ढाणी में आग लग गई और किसान परिवार के पचास लाख रूपए के गहनों सहित नगदी व गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाख हो गया। परिवार इससे बुरी तरह से मायूस हुआ और पटवारी मैना कुमारी सहित प्रशासनिक टीम सुबह मौके पर पहुंची व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। 
गांव बाना में बस स्टेंड के पास खियानी बास रोही में स्थित हुकमनाथ पुत्र परतनाथ सिद्ध की ढाणी में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। 50 लाख रूपए के गहने जलकर खाख हो गए है। ढाणी में रखे ढाई लाख रूपए नगदी, गहने तीन सेट रखड़ी, तीन ठुस्सी, तीन मंगलसूत्र, तीन झूमका, दो लोकेट, एक नथ, चार जोड़ी पाजेब जलकर राख हो गए। तीन छपरे, फ्रीज, आटा चक्की, वाशिंग मशीन, दो कूलर, तीन पंखे, मिक्सी, बिलौना मशीन, प्रेस, घरेलू बर्तन, कम्प्यूटर कांटा, इन्वर्टर, राशन का सामान सहित कपड़े बिस्तर भी जलकर राख हो गए। टीम ने मौका रिपोर्ट बनाकर प्रशासन के सुपुर्द की व ग्रामीणों ने पीड़ित की सहायता करने की मांग प्रशासन से की है।

d124cd83-d923-48ad-9dc7-7c04f35adea5-XxHPfbZz.webpec0b4a42-e498-40be-b6dc-f3858a207284-hFMayOux.webp