श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्वाचित नगरपालिका बोर्ड की सक्रियता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं लखीमपुर खीरी प्रवासी भंवरलाल सोनी एवं उनके परिवार ने गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पार्षद बबिता स्वामी के प्रतिनिधि जगदीश स्वामी का अभिनंदन किया। ईओ अभिषेक गहलोत सहित पार्षद पवन उपाध्याय, आईदान पारीक, ललित झालरिया, रामसिंह जागीरदार, रोशन अली छींपा, रामकुमार स्वामी, भरत सुथार, प्रतिनिधि ओमप्रकाश नाई, नारायण पारीक, नानूराम कुचेरिया, दिलीपसिंह तंवर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मदन सोनी व आनंद जोशी का भी सम्मान किया गया। समारोह में भंवरलाल सोनी ने नए बोर्ड की कार्यशैली को सराहा और शहर की दशा सुधारने व विकास कार्य करवाए जाने का विश्वास जताया। उन्होंने प्रवासियों द्वारा सहयोग के लिए तत्पर होने की बात कही। इस दौरान ईओ अभिषेक गहलोत ने प्रत्येक वार्ड में उपलब्ध स्थानों पर ओपन जिम, पार्क और बुजुर्गों के बैठने के लिए बैंच लगवाने का कार्य करने घोषणा की गई। पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि उन्हें जनता और वार्ड पार्षदों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। सभी पार्षद मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे और शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने पालिका बोर्ड के द्वारा पूरे पांच साल इसी उत्साह और विश्वास के साथ जनता की सेवा किये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ को बेहतर स्वरूप दिया जाएगा। समारोह में संस्कार इनोवेटिव स्कूल के संचालक मनोज गुसाईं ने नए बोर्ड के प्रति जनता की आशा के बारे में बताते हुए पांच साल एक मिसाल के तौर पर पेश करने की उम्मीद जताई। समारोह का संचालन राज सर ने किया। कार्यक्रम में श्याम सुंदर सोनी, श्याम करनाणी, सुषमा करनाणी, राम सोनी सहित सोनी परिवार के सदस्य, महिलाएं शामिल रहें।

2d9f1c96-fb4e-4cdb-ba30-ed552d2184e7-ZDpfHBn6.webp4cac3120-74ba-40e1-a4d7-131fbd5ac61a-02GarGwT.webp92ab25b1-cc03-417a-a15b-2177f2c90275-s0J4iK6S.webp