श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2026। गांवों में नशे की पहुंच घर घर तक बढ़ रही है और नशे में होश खो देने वाले बदमाश ऐसी वारदात को अंजाम दे देते है जिससे पूरा गांव ही नहीं क्षेत्र भी स्तब्ध रह जाता है।
बुधवार सुबह सुबह क्षेत्र के गांव जालबसर से सीने में चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया। घटना रात करीब 10.15 बजे की है। रात गांव की मुख्य चौपाल पर उत्तरादा कुएं के पास 28 वर्षीय नेमीचंद पुत्र हरिराम लूखा की हत्या गांव के ही युवक 26-27 वर्षीय कालूराम पुत्र सीताराम जाट ने कर दी। घायल को परिजन व युवा उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे परन्तु रक्त अधिक बह जाने से युवक की मौत हो गयी। आरोपी मौके से फरार हो गया और उसके पिता को रात करीब तीन बजे पुलिस ने डिटेन कर लिया।
गांव में घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और रात को ही मृतक के परिजन व मौजिज ग्रामीण थानाधिकारी से मिले। ग्रामीणों ने शांतिप्रिय गांव में ऐसी वारदात पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। घटनास्थल के दो गली दूर मृतक युवक का घर है और वहीं नजदीक ही आरोपी की दुकान है। आरोपी नशे में था और पीछे से आकर युवक को पकड़ कर उसके सीने में बाई ओर चाकू घोंप देने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवक चार भाई है और यातायात परिवहन का काम करते है। मृतक भी श्रीडूंगरगढ़ से जालबसर बोलेरो गाड़ी से सवारियां लाने ले जाने का कार्य कर अपना परिवार पालन करता था। उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस जाप्ता गांव में तैनात है।
गाड़ी चलाकर परिवार पाल रहें 28 वर्षीय युवक के सीने में किए चाकू से वार, हत्यारे के पिता को रात तीन बजे किया डिटेन।
नशे में खोया होश, पूरा गांव स्तब्ध।
यह भी पढ़ें (Also Read)
दवाई लाने का कहकर निकली युवती लौट कर घर नहीं आई, पुलिस जुटी तलाश में