July 23, 2026
0000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा नेता एवं शेरूणा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीरसिंह राठौड़ ने गुरूवार को बीकानेर दौरे पर आए शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से सर्किट हाउस में मुलाकात की एवं विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। शेरूणा ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए समर्पित प्रयासों के तहत सिंह ने दिवालर से गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना, दो नए कमरों के निर्माण की मांग रखी एवं पंचायत के गावं नारसीसर के उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करने की मांग की। साथ ही पंचायती राज के तहत पंचायतों को SFC/FFC और मनरेगा सामग्री भुगतान जल्द करवाने, मनरेगा श्रमिकों के 4 माह से लंबित वेतन दिलवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में तकनीकी गड़बड़ी से हो रही परेशानी को दूर करने की मांग की। दिलावर ने सिंह के ज्ञापन पर ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विदित रहे कि शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री दिलावर गुरूवार को बीकानेर दौरे पर है एवं इस दौरान सुबह ग्राम पंचायत उदासर, रायसर, नौरंगदेसर का औचक निरीक्षण भी किया था एवं तीनों ही ग्राम पंचायतों मे साफ सफाई नहीं पाए जाने पर तीनों पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित के आदेश भी जारी करवाए है। साथ ही सफाई कार्य की ठेकेदार फर्म को ब्लैक लिस्ट करने, स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कॉर्डिनेटर को हटाने के निर्देश भी दिए है।