


श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2026। शनिवार को दोपहर 2 बजे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यक्रम “शहर की बात शहरवासियों के साथ” में वरिष्ठ वकीलों और पत्रकारों ने आमजन की जागरूकता से जिम्मेदार बोर्ड के गठन की उम्मीद जताई। कार्यक्रम में वरिष्ठ एडवोकेट मोहनलाल सोनी, एडवोकेट पूनमचंद मारू, एडवोकेट अनिल धायल और वरिष्ठ पत्रकार कैलाश राजपुरोहित चर्चा में शामिल हुए। सभी अतिथियों ने मंच पर अपनी बात रखते हुए जिम्मेदार मतदाता बनने और वार्ड चुनाव को निकटता का चुनाव बताते हुए समझदारी से पार्षद का चुनाव करने की अपील की। वक्ताओं ने न्याय के लिए न्यायालय के दरवाजे खुले होने व आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने युवाओं से चुनाव के उत्सव में शामिल होने और मतदान शत प्रतिशत करवाने की जागरूकता का आह्वान किया।
सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से होगी लाइव चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को दोपहर 2 बजे होने वाले लाइव कार्यक्रम में विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों से शहर की बात होगी। कार्यक्रम स्क्रीपटेड और रिकॉर्डेड नहीं होगा, ये लाइव प्रसारण होगा व क्षेत्र की जनता के सामने सभी पार्टियों के प्रतिनिधि अपनी बात रखेंगे। दर्शकगण भी अपने सवाल सीधे अतिथियों से पूछ सकेंगे। इस स्वस्थ चर्चा में शामिल होने के लिए आप दो बजे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेस बुक पेज से लाइव जरूर जुड़ें।







