








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2026। गुंसाई नेता नहीं साथी है, वे पूरे शहर की जनता के कार्यों को करवाने में समर्पित रहते है एवं यही कारण है कि वो जिस वार्ड में चुनाव लड़ते है वहां उन्हें जनता असीम प्रेम देती है और गुंसाई इस स्नेह के एवज में पांच सालों तक अपने वार्डवासियों के हर सुख दुख में सदैव साथ खड़े रहते है। यह बात क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने वार्ड 15 में भाजपा के प्रत्याशी विनोद गिरी गुंसाई के कार्यालय उदघाटन के दौरान कही एवं गुंसाई के पक्ष में वोट मांगें। कार्यालय का उदघाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया एवं भाजपा को मजबूत करने के लिए हर एक वोट, हर एक कार्यकर्ता का वोट गुंसाई के पक्ष में मतदान होना जरूरी बताया। सारस्वत ने पार्टी को मां बताते हुए कमल के फूल को अपना प्रत्याशी मानने एवं समस्त छोटे-मोटे भेद मिटा कर पार्टी की जीत में नींव की भूमिका निभाने का आह्वान वार्ड 15 के मतदाताओं से किया। इस दौरान अतिथि रूप में मौजूद राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त रामगोपाल सुथार ने गुंसाई को जनता का साथी बताते हुए उनके द्वारा अपने वार्ड में स्थाई रूप से नि:शुल्क ई-मित्र सेवा का संचालन करने, वार्डवासियों के राशनकार्ड, आधारकार्ड व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपने स्तर पर अपने प्रयासों के वार्डवासियों के घर बैठे बनवा देने, समय समय पर अभियान चलने के दौरान वार्डवासियों के पट्टे बनवाने, अपने वार्ड के राशन डीलर पर आधिकारिक अंकुश रखवा कर वार्डवासियों को अधिकतम लाभ दिलवाने, मेडिकल एवं अन्य सेवाएं दिलवाने में रखी गई सक्रियता को ऐतिहासिक बताया। कार्यालय उदघाटन में अतिथि रूप में मौजूद भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित आदि ने भी गुंसाई की जनसेवा की भावना को अन्य सभी पार्षदों के लिए भी प्रेरणीय बताया एवं पालिका के माध्यम से किसी भी प्रकार की कभी कोई ठेकेदारी नहीं करने व जनता की सेवा में जुटे रहने के कारण ही लगातार पिछले पच्चीस वर्षों से जनता द्वारा पार्षद के रूप में चुने जाने को गौरव की बात कही व इस बार यह गौरव और बढ़ाने का आह्वान किया।
वार्डवासी रहे मौजूद, बोले विनोद हमारे घर का, देगें पूरा साथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार रात को वार्ड 15 के भाजपा प्रत्याशी विनोद गिरी गुंसाई के कार्यालय उदघाटन में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। वार्डवासियों ने गुंसाई को अपने घर का सदस्य बताते हुए उनका पूरा साथ देने की बात कही एवं इस मौके पर वार्ड के बुजुर्गों ने गुंसाई को आर्शीवाद, युवाओं ने साथ खड़े रहने का वायदा दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर छोगमल शर्मा ने की, वहीं इस दौरान पार्षद सत्यनारायण नाई , लक्ष्मीनारायण तावनियां भंवरनाथ सिद्ध, तोलाराम तावनियां, शंकरलाल सुनार, सत्यनारायण सुनार, तोलाराम जाट, हीरनाथ सिद्ध, जयचंद पारीक, मोहननाथ सिद्ध, सवाईसिंह राजपूत, राजेंद्र प्रसाद पालीवाल, बजरंगलाल राठी, हाजी नवाब खां काजी, रामेश्वर शर्मा, नंदलाल बिहानी, रामप्रताप शर्मा, बनवारीलाल नाई, बजरंगलाल शर्मा, परमेश्वरनाथ सिद्ध , राजेंद्रप्रसाद खाती, गणेश बिहानी, मनोज जाट, जगदीश प्रसाद ओझा, संतोष कुमार नाई, किशोर कुमार नाई, किशनलाल नाई, मुकेश पारीक, सचिन पारीक, उत्तम तावनियां, प्रेम सिद्ध, जब्बार अली काजी, संतोष जाट, जयप्रकाश जाट, अरुण सिद्ध, ओमनाथ सिद्ध, गौरीशंकर सिद्ध, सचिन गोदारा, आशुतोष सिद्ध, राजूनाथ सिद्ध, अरुणनाथ सिद्ध, भलनाथ सिद्ध, किशन नाथ, अमोलक सारस्वत, विष्णु सारस्वत, गणेश सुथार, करणीदान सुथार, चांदरतन पलोड़, लालचंद पलोड़, मुकेश जाट, महावीर तावनियां, श्याम तावनियां, जयप्रकाश तावनियां, किशन तावनियां, पन्नालाल तावनियां, पीरशाह धोबी, मनोज नाई, गौतम नाई, सोनू नाई, तोलाराम नाई, घनश्याम नाई, बबलूसिंह यादव, श्याम तावनियां, दुर्गेश छंगानी, संदीप छंगानी, मदन सुनार, श्याम भूतड़ा, राकेश पालीवाल, कालूराम जाट मौजूद रहें। गुंसाई के कार्यालय उदघाटन का लाईव प्रसारण भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया गया था, इस लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें पूरा वीडियो– https://www.facebook.com/share/v/1MAZXrd1jm/





