September 6, 2026
WhatsApp Image 2026-09-06 at 13.19.22

जयपुर पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मचाई जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में सजे बच्चों ने उत्सव को बनाया यादगार

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। राधा-कृष्ण, गोप-गोपियों और बाल कान्हा के रूप में सजे बच्चे विद्यालय पहुंचे तो पूरा परिसर ब्रज की गलियों जैसा नजर आया।
बच्चों ने कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य, गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ कार्यक्रम रहा, जिसमें कान्हा के रूप में सजे बच्चों ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर जन्माष्टमी की खुशियां मनाईं। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों की मासूमियत और प्रस्तुतियों ने माहौल को यादगार बना दिया। विद्यालय निदेशक कुंभाराम घिंटाला, एमडी चंद्रमुखी घिंटाला एवं संदीप गोदारा ने बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता में समस्त JPS स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जे पी एस स्कूल में राधा कृष्ण बने बच्चे, मनाई जन्माष्टमी।

संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों की महत्ता को रेखांकित किया। विद्यालय परिसर में दिनभर उत्सव का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। विद्यालय प्रबंधन के मनोज गुसाईं ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं उज्ज्वल भविष्य की नींव के लिए शिक्षकों के परिश्रम की भूमिका को महत्वपूर्ण बताई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

सनशाइन सेकेण्डरी स्कूल व विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में मनाया शिक्षक दिवस,किया शिक्षकों का सम्मान, विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सनशाइन सेकेंडरी स्कूल तथा विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकगणों से केक कटवाकर उनका सम्मान किया। साथ ही भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरक संस्मरणों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक आयोजन किये गए, विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दी गयी, अध्यापकगणों के लिए मनोरंजक गेम्स का आयोजन कर उन्हें भी कार्यक्रम में सहभागी बनाया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राकेश व्यास ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने के लिए विद्यालय अध्यापक प्रकाश छंगानी को ₹11,000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर शिक्षकों ने विद्यार्थियों व संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन जेसिका प्रजापत एवं वंदना माली ने किया। पूरे आयोजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह दिखा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षक दिवस पर सनशाइन स्कूल व विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में शिक्षकों ने काटा केक

दुलचासर गौशाला में गूंजे कृष्ण भक्ति के स्वर, धूमधाम से मनाया जन्मोत्सव

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर स्थित श्रीगोपाल गौशाला में 4 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर गौशाला परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे से सत्संग, भजन एवं कीर्तन के साथ हुई, जो मध्यरात्रि तक चला। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे रहे। रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही जयकारों से पूरा गौशाला परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया। गौशाला सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि कृष्ण जन्मोत्सव एवं भजन-कीर्तन में भाग लेने के लिए दुलचासर सहित आसपास के कई गांवों से बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर गौशाला कमेटी की ओर से उपस्थित सभी कृष्ण भक्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। कमेटी ने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गौशाला में कृष्ण जन्मोत्सव पर हुई भजन संध्या

अन्य सभी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के आयोजनों के देखें फोटो :-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधा बनी तन्वी भोजक, कृष्ण बनी हिमांशी भोजक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुमित्रा देवी गट्टानी ने सजाये सुंदर लड्डू गोपाल, लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेड़ीवाल परिवार ने मनाई जन्माष्टमी, लगाए भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गस बास, ओमप्रकाश लोहिया के घर कृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सौरभ तावनिया, कालूबास
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाहेती परिवार ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, बच्चे बने राधा कृष्ण, लगे भोग
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास, सोमानी परिवार ने मनाई जन्माष्टमी, ठाकुर जी को लगाए भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाँव बिग्गा में मुकेश भार्गव के घर पर कृष्ण जन्माष्ठमी पर उल्लास का माहौल

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कियारा खटनानी बनी कान्हा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पे अवसर पर नोखा परिवार में सजे लड्डू गोपाल
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गिरधारीलाल मुकेश कुमार पारीक के घर धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर ठाकुरजी मन्दिर में हुआ भव्य आयोजन, मनाया जन्माष्टमी का त्योहार।