








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2026। खाने के पदार्थों में मिलावट करना आजकल सबसे आम अपराध हो गया है एवं जहां देखों वहां, सभी भोज्य पदार्थों में हर प्रकार की नुकसानदेह मिलावट की जा रही है। जबकी यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में इसके खिलाफ जनक्रांति की आवश्यकता है व ऐसी की क्रांति की अपील लिए युवा दमित गहलोत एवं जयंत मूंड़ ने बीकानेर से दिल्ली तक वाया जयपुर होकर 700 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू की है। मूंड की यह पदयात्रा बीकानेर से रवाना होकर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची, इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं ने चार जगहों पर उनका स्वागत किया। मूंड के पदयात्रा करते हुए श्रीडूंगरगढ़ प्रवेश पर सबसे पहले आशीष पेट्रोल पंप पर उनका अभिनंदन किया गया, वहां से घूमचक्कर पर, तहसील के सामने एवं झंवर बस स्टैण्ड़ स्थित ओला स्पोटर्स शो-रूम में उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर बदलता श्रीडूंगरगढ़ से रणधीर फौजी, आशिष जाडीवाल, रामप्रताप योगी, रवि बारूपाल, लाला राजस्थानी, नौरंगदास स्वामी, रोहित तावनियां, जावेद बहलीम, श्याम तावनियां, राकेश तुनगरीया, सांवतराम गोदारा, सुरेश घोटिया, राजाराम गोदारा, गज्जु माली, कालूराम बाना आदि ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर दमित गहलोत एवं जयंत मूंड ने अशुद्ध के खिलाफ इस युद्ध की जानकारी दी एवं देश में मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त से सख्त कानुन बनाने की आवश्यकता जताई। इस मांग पर अपनी पदयात्रा की जानकारी दी एवं 25 दिनों की इस यात्रा में आमजन को इस मांग पर जागरूकता के लिए प्रयास किया जाएगा।





