July 23, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अप्रैल 2025। गुरूवार कल सुबह 6 बजे से 9 बजे तक आधा दर्जन फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। विभागीय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिग्गा फीडर, ओल्ड सिटी, न्यू सिटी, पीएचईडी, वीआईपी, रेलवे स्टेशन, सभी फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों पर जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान इन फीडरों से सप्लाई होने वाले सभी कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।