August 2, 2026
0000000000

सेवा संस्था को एंबुलेंस की किश्तें भरने के लिए सारस्वत ने दिया सहयोग, जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट के सेवा वाहन मेडिकल एंबुलेंस की किश्तें भरने के लिए हेमासर निवासी अनिल सारस्वत ने ट्रस्ट को 51 हजार का सहयोग दिया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ट्रस्ट की एंबुलेंस की किश्तें भरी जा रही है और ये किश्तें दानदाताओं के सहयोग से ही भरी जा रही है। ऐसे में सारस्वत का सहयोग सेवा कार्यों को गति देने के लिए बेहद उपयोगी है। ट्रस्ट सदस्यों ने सारस्वत का इस सहयोग के लिए आभार जताया। विदित रहें ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को अतिशीघ्र अस्पताल पहुंचाने की सेवा दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेमासर निवासी अनिल सारस्वत ने दिया 51 हजार का सहयोग।

श्रीरूणिचा पैदल यात्री संघ की बैठक संपन्न, संघ तैयारी व व्यवस्थाओं की चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे पुराने संघों में प्रमुख संघ श्रीरूणिचा पैदल यात्री संघ ट्रस्ट के सदस्यों की शुक्रवार को बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ सदस्य हरीप्रसाद मूंधड़ा ने की, मूंधड़ा ने संघ परंपराओं का पालन करते हुए सफल पदयात्रा की कामना के साथ सदस्यों को जिम्मेदारी वितरित की। संघ मंत्री कमल किशोर नाई ने बताया कि आगामी 9 सितंबर 2026 की सुबह सवा सात बजे बिग्गाबास स्थित रामदेवजी मंदिर में विधि विधान से ज्योत आरती के साथ संघ रवाना होगा। संघ के कार्यकर्ताओं को पैदल यात्रा संबंधी विभिन्न कार्यभार सौंपे गए। इस दौरान संघ के सभी सदस्य बैठक में शामिल रहें।