





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। जिला परिषद सीटों के लिए माकपा ने छह वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारें है। इस दौरान प्रत्याशियों के अनेक समर्थक व प्रस्तावक उनके साथ रहें। माकपा नेता मुखराम गोदारा व अशोक शर्मा ने प्रत्याशियों के साथ जाकर जिला निर्वाचन अधिकारी को पर्चे भरवाएं है। माकपा ने वार्ड 35 में भगवती देवी पत्नी ओमनाथ ज्याणी निवासी लिखमादेसर, वार्ड 36 में जेतल पुत्र भगवानाराम, पौत्री पूर्व सरपंच बेगाराम सारण निवासी ठुकरियासर, वार्ड 37 में मामराज पुत्र खेताराम गोदारा निवासी समंदसर, वार्ड 38 में पूर्व प्रधान मघाराम मेघवाल निवासी मोमासर, वार्ड 39 में इमरती देवी पत्नी मघाराम जाखड़ निवासी रीड़ी, वार्ड 40 में माकपा ने भाजपा व कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ते हुए यहां निर्दलीय प्रत्याशी एडवोकेट जस्सूनाथ निवासी सोनियासर को समर्थन दिया है और सीट को खाली रखा है। वहीं वार्ड 41 में परमेश्वरी देवी पत्नी मुखराम गोदारा निवासी टेऊ सूडसर ने पर्चा भरा है।






