Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 13, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पल्लू धाम के लिए पालिकाध्यक्ष ने रवाना किया पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार सुबह आड़सर बास माताजी मंदिर में विधि विधान से पूजन के बाद लाल रंग की ध्वजा लेकर पल्लू धाम के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ को पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने अपनी शुभकामनाएं दी व सभी पदयात्रियों को तिलक कर उन्हें रवाना किया। इस दौरान संघ के यात्री व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहें और सभी ने माँ के जयकारे लगाए।


मोमासर में करणी माता मंदिर में जागरण, पूजा राव और बाल नृत्यांगना गौरी ने दी प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के टंकीबास स्थित करणी माता मंदिर में दुर्गा माता का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण में भजन गायिका पूजा राव नोखा, प्रेम सेन नोखा और बाल नृत्यांगना गौरी पुष्करणा श्रीडूंगरगढ़ ने शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूजा व गौरी ने श्रद्धालुओं की खूब दाद बटोरी। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें और खूब जयकारे लगाए। जागरण से पूर्व राजेंद्र सिंह सांखला ने माता रानी की ज्योत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी कलाकारों का साफा और माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में दिलीप सिंह सांखला, रीछपाल बेरा, बाबूलाल भामूं, मनोज कुमार सुथार सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। समस्त ग्रामवासियों की ओर से आयोजित इस जागरण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माता रानी के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।


नशा मुक्ति और समाज एकता का संदेश लेकर रवाना हुआ कतरियासर के लिए सुखी संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंझेउ से श्री कतरियासर धाम के लिए सुखी संघ की पदयात्रा सोमवार को भव्य रथ के साथ रवाना हुई। संघ में 100 से अधिक श्रद्धालु शामिल है जो नशा मुक्ति व समाज एकता का संदेश देते कतरियासर पहुंचेगे। जसनाथ जी उपदेश  के किसननाथ सिद्ध ने संघ की व्यवस्थाओं और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी पहल बताया। सिद्ध ने बताया कि ये संघ पूरी तरह से नशा मुक्त संघ है। आकर्षक झांकी के साथ रवाना हुए संघ को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इसे धार्मिक आस्था के साथ जसनाथजी मूल्यों का प्रसार व संदेश देने वाली यात्रा बताते हुए जसनाथजी के जयकारे लगाए।