







श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। जिला परिषद की सीट के लिए दावेदारी करने का आज अंतिम अवसर दोपहर 3 बजे तक है। श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी क्षेत्र में जिला परिषद की सातों सीटों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत के साथ जाकर प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां अपने पर्चे भरे। कांग्रेस ने वार्ड 35 से सुमन पति मुकेश गोदारा निवासी मोमासर, वार्ड 36 से चंदादेवी रेवंतराम गोदारा निवासी लोढेरा, वार्ड 37 संजना भादू पुत्री प्रेमकुमार भादू निवासी सेरूणा, वार्ड 38 मुन्नीराम पुत्र चोखाराम निवासी कुंतासर, वार्ड 39 दुर्गा पत्नी मोहनलाल जाखड़ निवासी रीड़ी, वार्ड 40 चंद्रकला पत्नी मास्टर प्रभुराम बाना निवासी बाना, वार्ड 41 मीरा देवी पत्नी ज्ञानाराम ज्याणी सरपंच प्रतिनिधि निवासी बापेऊ के नामांकन भर दिए है। विदित रहें जिला परिषद सदस्यों के मतदान तीसरे चरण में होंगे।








