




1- चालीसा महोत्सव में शुक्रवार को सिंधी समाज ने मनाया भक्ति व संस्कृति का समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झूलेलालजी मंदिर प्रांगण में शुक्रवार रात झूलेलालजी चालीसा महोत्सव के तहत सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में भक्ति, परंपराओं के प्रति गहरी आस्था श्रद्धा व सिंधी संस्कृति का दिव्य संगम देखने को मिला। बाल प्रतिभाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसपर श्रद्धालुओं की तालियों से परिसर गूंज उठा। समाज के युवा रवि रिझवानी ने बताया कि बालिका भूमि गुरनाणी ने मधुर स्वर में झूलेलालजी का भजन प्रस्तुत किया, वहीं संत कंवरराम मंडली के निखिल रिझवानी ने झूलेलालजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में डिम्पी धनवानी व परी मोरवानी के निर्देशन में सामूहिक नृत्य में युक्ति मोरवानी, नीकिता दातवाणी, वंशिका मोरवानी एवं अनन्या खट्टनाणी ने नृत्य प्रस्तुति दी। महिला मंडल सदस्य मीनाक्षी मोरवानी ने इसे सिंधी समाज की संस्कृति को जीवंत करने वाला समारोह बताया। सिन्धी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी एवं मंत्री अशोक वासवानी ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों का सम्मान किया। सिन्धी पंचायत कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद खट्टनाणी, व्यवस्थापक अशोक गुरनाणी सहित युवाओं ने सामूहिक रूप से आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली। मीना बोधिजा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभी सिंधी परिवारों से महोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

तेरापंथ समाज ने मनाया सांस्कृतिक समारोह, दी धर्म आधारित प्रस्तुतियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 267 वें तेरापंथ स्थापना दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ सेवा केंद्र मालू भवन में बुधवार को रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में आयोजित समारोह में समाज के श्रावक श्राविकाएं, अनेक मौजिज लोग, सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानशाला के छोटे छोटे बच्चों द्वारा आचार्य भिक्षु को बुलाते हुए गीत प्रस्तुति से हुई, वहीं बालकों ने सुदंर नृत्य प्रस्तुति के साथ आचार्य भिक्षु के जीवन वृतांत को प्रस्तुत किया। बालिकाओं ने कठपुतली नृत्य के माध्यम से तेरापंथ के सिद्धांतों को प्रस्तुत किया। महिला मंडल ने कव्वाली के माध्यम से आचार्य भिक्षु के प्रति अपनी श्रद्धा व विश्वास को प्रकट किया। श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा से अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू ने सभी संभागियों को पुरस्कृत किया। सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सहमंत्री संजय बरडिया, जितेश मालू, युवक परिषद से अध्यक्ष विक्रम मालू, महिला मंडल से उपाध्यक्ष मंजू बोथरा, संगठन मंत्री शारदा बोथरा, कोषाध्यक्ष सुमन पुगलिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मोनिका मालू ने किया। देखें आयोजन की विशेष फोटो:-










